जाम से निजात पाने को लेकर 14 से चलेगा अभियान

जाम की समस्या से निजात पाने को लेकर बुधवार को आदर्श थाना परिसर में एसडीपीओ राजेश कुमार की देखरेख में थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में व्यावसायिक वर्ग व अन्य पदाधिकारी के साथ बैठक हुई.
झाझा. शहर में लगातार जाम की समस्या से निजात पाने को लेकर बुधवार को आदर्श थाना परिसर में एसडीपीओ राजेश कुमार की देखरेख में थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में व्यावसायिक वर्ग व अन्य पदाधिकारी के साथ बैठक हुई. बैठक में उपस्थित व्यवसाय संघ के सदस्यों ने दुर्गा मंदिर चौक पर अनावश्यक रूप से स्टैंड बना लेने, ई-रिक्शा के मनमानी को लेकर अपने-अपने विचार रखे. बैठक में मौजूद खुदरा व्यापारी संघ के अध्यक्ष बबलू केसरी, प्रसिद्ध व्यवसायी अखिलेश्वर बरनवाल, युवा व्यवसायी आदित्य बरनवाल समेत कई लोगों ने बताया कि ई-रिक्शा चालकों के मनमानी के चलते व्यवसायी वर्ग को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. बबलू केसरी ने बताया कि दुर्गा मंदिर चौक पर मनमाने ढंग से स्टैंड बना लेने को लेकर न सिर्फ व्यापारियों को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, बल्कि बड़ी गाड़ियों को आने-जाने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. नगर परिषद अध्यक्ष डॉ जनार्दन वर्मा ने कहा कि स्थाई दुकानों के सामने लगने वाली अस्थाई दुकानों को पहले दुकानदार स्वयं हटा लें. बस स्टैंड के पास ही सभी वाहनों के लिए निर्धारित पार्किंग स्थल बनाई गई है. अन्य जगहों पर खड़ा करने पर उस पर कार्रवाई की जाएगी. एसडीपीओ राजेश कुमार, थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने भी जाम से निजात पाने को लेकर अपनी-अपने बातें लोगों को बताया. इसके अलावा बताया कि आगामी 14 फरवरी को जाम की समस्या से निजात को लेकर एक विशेष अभियान चलाई जायेगी. मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार चांद, अंचलाधिकारी निशा सिंह, थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह के अलावा बड़ी संख्या में व्यावसायिक वर्ग एवं अन्य लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




