ePaper

कायाकल्प कार्यक्रम के तहत टीम ने दिग्विजय सिंह सीएचसी का लिया जायजा

Updated at : 16 Dec 2024 10:18 PM (IST)
विज्ञापन
कायाकल्प कार्यक्रम के तहत टीम ने दिग्विजय सिंह सीएचसी का लिया जायजा

स्वास्थ्य विभाग के कायाकल्प कार्यक्रम अंतर्गत राज्यस्तरीय टीम ने दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया.

विज्ञापन

गिद्धौर. स्वास्थ्य विभाग के कायाकल्प कार्यक्रम अंतर्गत राज्यस्तरीय टीम ने दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान राज्य स्वास्थ्य समिति से दीपक कुमार एवं डॉ विकास पांडेय ने स्वास्थ्य केंद्र की साफ-सफाई, मरीजों को मिलने वाली सुविधाएं, दवाई आदि की उपलब्धता और मरीजों को दी जाने वाली सेवाओं का मूल्यांकन किया. वहीं टीम ने ओपीडी, एक्स-रे, यक्ष्मा चिकित्सक कक्ष, दवा कक्ष, टीकारण भंडारण कक्ष सहित विभिन्न विभागों का भी जायजा लिया. निरीक्षण के मौके पर स्वच्छता, बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन, शौचालय की स्थिति, पेयजल सुविधा सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं की गुणवत्ता से जुड़ी जांच की. अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अजिमा निशात ने बताया कि कायाकल्प कार्यक्रम के तहत अस्पताल को बेहतर बनाने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग का निरंतर प्रयास जारी हैं. उन्होंने आशा जतायी है कि निरीक्षण के बाद मिलने वाले सुझावों के आधार पर अस्पताल को अधिक सबल व जन लाभकारी बनाया जाएगा. इस मौके पर प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक प्रियंका कुमारी, जिला से डॉ ताबिश कुमार, पिरामल हेल्थ केयर से रौशन कुमार सहित कई स्वास्थ्य कर्मी मौके पर मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन