ePaper

लगातार चौथी बार सिमरिया से सुबोध व कुमार से उमाशंकर सिंह बने पैक्स अध्यक्ष

Updated at : 27 Nov 2024 9:32 PM (IST)
विज्ञापन
लगातार चौथी बार सिमरिया से सुबोध व कुमार से उमाशंकर सिंह बने पैक्स अध्यक्ष

घोषित पैक्स चुनाव परिणाम में महादेव सिमरिया पैक्स से सुबोध कुमार सिंह व कुमार पैक्स से उमाशंकर सिंह उर्फ चुनचुन सिंह ने लगातार चौथी बार अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया.

विज्ञापन

सिकंदरा. पहले चरण में सिकंदरा प्रखंड के 12 पैक्सों में हुए चुनाव के बाद मंगलवार शाम 7:00 बजे शुरू हुई मतगणना सुबह 6:00 बजे तक चलती रही. मतगणना के बाद 12 पैक्सों के अध्यक्ष पद के परिणाम घोषित कर दिये गये. मतगणना को लेकर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित आंबेडकर भवन में आठ टेबल लगाये गये थे. घोषित पैक्स चुनाव परिणाम में महादेव सिमरिया पैक्स से सुबोध कुमार सिंह व कुमार पैक्स से उमाशंकर सिंह उर्फ चुनचुन सिंह ने लगातार चौथी बार अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया. वहीं भुल्लो पैक्स से दिलीप कुमार सिंह ने हैट्रिक लगाते हुए लगातार तीसरी बार अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया. ईंटासागर पैक्स में अनिल सिंह व सिझौड़ी पैक्स में शशिभूषण प्रसाद ने दूसरी बार जीत का परचम लहराया. सिकंदरा में भी निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष बाबूलाल यादव की पत्नी आशा देवी ने जीत हासिल की. जबकि बिछवे, मंजोष, गोखुला फतेहपुर, सबलबीघा में पैक्स में नए चेहरे ने अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया. मंगलवार को घोषित परिणाम में मंजोष पैक्स में निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष चंद्रदेव सिंह समर्थित प्रत्याशी रंभा देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अनिरुद्ध कुमार को 198 मतों से पराजित किया. सिकंदरा पैक्स में निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष बाबूलाल यादव की पत्नी पूर्व मुखिया आशा देवी ने राजशेखर सिंह को 165 मतों से हराया. वहीं कुमार पैक्स से उमाशंकर सिंह उर्फ चुनचुन सिंह ने सुधीर कुमार को 461 मतों से पराजित किया. गोखुला फतेहपुर पैक्स से निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष गौरीशंंकर सिंह समर्थित प्रत्याशी जितेंद्र कुमार ने रौशन कुमार को 145 मतों से पराजित किया. महादेव सिमरिया पैक्स से सुबोध कुमार सिंह ने 633 मतों से रिकॉर्ड जीत हासिल की. सिझौड़ी पैक्स में शशिभूषण प्रसाद ने रीना देवी को 38 मतों से पराजित किया. वहीं मथुरापुर पैक्स से अंशु देवी ने 248 मत प्राप्त कर दिनेश कुमार को 112 मतों से पराजित कर दिया. पोहे पैक्स से उषा देवी ने निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष राम पदारथ सिंह को 30 मतों से हराया. भुल्लो पैक्स से दिलीप कुमार सिंह ने आनंद मोहन को 282 मतों से पराजित कर दिया. सबलबीघा पैक्स में पूर्व पैक्स अध्यक्ष गोपाल राम ने निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष नवल किशोर राम को 45 मतों से पराजित किया. ईटासागर पैक्स से निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष अनिल सिंह ने पंकज राम को 29 मतों से हराया. बिछवे पैक्स से जद यू नेता सुरेश महतो की पत्नी सुशीला देवी ने सुमंत लाल को 48 वोटों से पराजित किया. मतगणना के उपरांत प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार के द्वारा सभी विजयी उम्मीदवारों को प्रमाणपत्र दिया गया. इस दौरान मौके पर डीटीओ मो इरफान आलम, सहकारिता पदाधिकारी करण कुमार, थानाध्यक्ष मिंटु कुमार सिह निर्वाचन सहायक मनीष पाठक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन