छात्र-छात्राओं ने सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को किया जागरूक

सड़क सुरक्षा सप्ताह को लेकर झाझा पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने पुलिस के सहयोग से नगर क्षेत्र के लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाया.
झाझा. सड़क सुरक्षा सप्ताह को लेकर झाझा पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने पुलिस के सहयोग से नगर क्षेत्र के लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाया. इस दौरान बच्चों ने यातायात के नियमों का पालन करने के लिए लोगों से आह्वान किया. हेलमेट पहनना, सीट बेल्ट लगाने, तेज गति से वाहन न चलाने, शराब पीकर गाड़ी न चलाने जैसे स्लोगन लिखकर छात्र-छात्राओं ने लोगों को जागरूक किया. विद्यालय के निदेशक सुरेंद्र निराला ने बताया कि बच्चों में सर्वांगीण विकास व राहगीरों में यातायात के नियमों को पालन कराने को लेकर इस तरह के जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. मौके पर पुलिस पदाधिकारी पूजा कुमारी के अलावा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं व विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




