जनजातीय गौरव दिवस पर हुई खेल प्रतियोगिता

Updated:
विज्ञापन

वनवासी कल्याण आश्रम झाझा के सहयोग से शनिवार को सोनो थाना क्षेत्र के लोहा पंचायत अंतर्गत सुखासन खेल मैदान में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस मनाते हुए बालक/ बालिकाओं के बीच कई तरह के खेल का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

झाझा .वनवासी कल्याण आश्रम झाझा के सहयोग से शनिवार को सोनो थाना क्षेत्र के लोहा पंचायत अंतर्गत सुखासन खेल मैदान में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस मनाते हुए बालक/ बालिकाओं के बीच कई तरह के खेल का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर व विरसा मुंडा के तैल चित्र पर पुष्प सुमन अर्पित कर किया गया. कार्यक्रम के बाबत विस्तृत जानकारी देते हुए सचिव शिवलाल हांसदा ने बताया कि जनजातीय लोगों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से ग्रामीण बालक /बालिकाओं के बीच फुटबॉल ,100 मीटर दौड़, जलेबी दौड़, बैलून कट दौड़, सुई- धागा दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया .जिसमें सफल प्रतिभागियों के बीच कई तरह का पुरस्कार का वितरण किया गया. कार्यक्रम में सत्यनारायण वर्मा, बम शंकर प्रसाद बरनवाल, डॉ भक्तिनाथ झा ,विनोद मुर्मु, बाबूलाल मरांडी, संजय मरांडी समेत कई लोग मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन