नशे से दूर रहने व शिक्षा की ओर अग्रसर रहें आदिवासी समाज के युवा

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Jan 2025 9:05 PM

विज्ञापन

प्रखंड मुख्यालय स्थित मैदान में रविवार को आदिवासी सामाजिक व सांस्कृतिक विकास समिति लक्ष्मीपुर-बरहट की ओर से सोहराय मिलन समारोह का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

लक्ष्मीपुर. प्रखंड मुख्यालय स्थित मैदान में रविवार को आदिवासी सामाजिक व सांस्कृतिक विकास समिति लक्ष्मीपुर-बरहट की ओर से सोहराय मिलन समारोह का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन समाजसेवी सह चिकित्सक डॉ नीरज साह, समाजसेवी संजीव कुमार के साथ-साथ अन्य प्रबुद्ध जनों ने किया. कार्यक्रम का शुभारंभ आदिवासी समाज की युवती द्वारा स्वागत गीत व नृत्य से किया गया. डॉ नीरज साह ने कहा कि आदिवासी समाज आज भी अपनी संस्कृति को बचाये हुए हैं. आवश्यकता है कि आदिवासी समाज के युवा-युवती शिक्षित हों. आप शिक्षित होकर ही अपने समाज का चतुर्दिक विकास कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम में भाग लेने से मुझे काफी हर्ष की अनुभूति हुई है. इस दौरान उन्होंने आदिवासी समाज युवा वर्ग को हर संभव सहयोग करने की बात कही. कार्यक्रम को युवा समाजसेवी संजीव कुमार, स्टीफेन सोरेन, राजेश मरांडी, कृष्णा हेंब्रम सहित अन्य लोगों ने भी संबोधित किया और लोगों को नशा से मुक्त रहने, शिक्षा की ओर अग्रसर होने को लेकर प्रेरित किया. मौके पर रामजी मुर्मू, बीरबल टुडू, नारायण हेंब्रम, अरुण मुर्मू, विजय मरांडी आदि अतिथि के रूप में उपस्थित थे. समारोह की अध्यक्षता अरुण हंसदा ने किया जबकि संचालन सुमन मरांडी ने किया. समारोह को सफल बनाने में सुरेश हेंब्रम, विष्णुदेव हांसदा, रंजीत हांसदा, बिरेंद्र मुर्मू, रंजीत हांसदा, रमेश मरांडी तथा रामदास मरांडी ने सराहनीय सहयोग दिया. इस दौरान काफी संख्या में आदिवासी समाज के लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन