6.390 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

गुप्त सूचना के आधार पर हुई गिरफ्तारी,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी जानकारी
चंद्रमंडीह. थाना क्षेत्र अंतर्गत घुटवे पंचायत के बाघमारी गांव से पुलिस ने 6.390 किलो गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्कर जमुई जिला अंतर्गत सिमुलतला थाना क्षेत्र के पड़रिया ब्रोंदिया गांव निवासी बब्लू कुमार सिंह पिता परमानंद सिंह है. चंद्रमंडीह थाने में प्रेस कांफ्रेंस कर मामले की जानकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेश कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड के देवघर से एक व्यक्ति गांजा लेकर बाघमारी की तरफ जा रहा है. इसके बाद एक टीम का गठन किया गया. उक्त टीम बाघमारी के पास तस्कर का इंतजार करने लगी. तभी एक व्यक्ति बैग में कुछ सामान लिये बाघमारी पहुंचा और पुलिस टीम को देखकर भागने लगा. पुलिस बल ने उसे घेर कर पकड़ लिया. इस दौरान उसकी तलाशी लेने पर उसके बैग से छह बंडल गांजा बरामद किया गया. इसके साथ ही एक मोबाइल व सिम कार्ड भी बरामद किया गया. छापेमारी दल में चंद्रमंडीह थानाध्यक्ष सुबोध यादव, अंचलाधिकारी राजकिशोर साह, सिपाही सुनील कुमार, कृष्णा कुमार, विभाष कुमार शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




