पुण्यतिथि पर याद किये ब्रह्मदेव मंडल

Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 29 Jan 2026 9:33 PM

विज्ञापन

सदर प्रखंड स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय दौलतपुर के संस्थापक स्व ब्रह्मदेव मंडल की पांचवीं पुण्यतिथि पर ऑल इंडिया दांगी क्षत्रिय संघ के नेतृत्व में गुरुवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

जमुई . सदर प्रखंड स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय दौलतपुर के संस्थापक स्व ब्रह्मदेव मंडल की पांचवीं पुण्यतिथि पर ऑल इंडिया दांगी क्षत्रिय संघ के नेतृत्व में गुरुवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इस दौरान सर्वप्रथम स्व ब्रह्मदेव मंडल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया. समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में ऑल इंडिया दांगी क्षत्रिय संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम दांगी (पूर्व विधायक, मध्य प्रदेश), राष्ट्रीय प्रधान महासचिव बीरेंद्र दांगी, प्रदेश अध्यक्ष विजय प्रसाद दांगी, प्रदेश उपाध्यक्ष अखिलेश कुमार दांगी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ राजेश सिंह दांगी, उपाध्यक्ष अशोक दांगी, राष्ट्रीय सचिव चंद्रदेव दांगी, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी प्रभाकर रंजन दांगी सहित संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अशोक दांगी ने की, जबकि मंच संचालन महासचिव देवेंद्र दांगी ने किया. वक्ताओं ने अपने संबोधन में ब्रह्मदेव मंडल के शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने कठिन परिस्थितियों के बावजूद विद्यालय की स्थापना कर क्षेत्र के सैकड़ों विद्यार्थियों के भविष्य को नई दिशा दी. उनके द्वारा किया गया कार्य सदैव समाज के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा. मौके पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि विद्यालय परिसर में स्व ब्रह्मदेव मंडल की प्रतिमा स्थापित की जायेगी, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके योगदान से प्रेरणा ले सके. समारोह में स्व मंडल के पुत्र मुरारी दांगी, नवादा जिला संयोजक सुमन सौरभ सहित दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित रहे. इस अवसर पर विद्यालय परिसर में खेलकूद प्रतियोगिता व लेख प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. इस दौरान स्व मंडल के पुत्र मुरारी दांगी, नवादा जिला संयोजक सुमन सौरभ के साथ-साथ समाज के गणमान्य लोग, शिक्षक, छात्र-छात्रा व बड़ी संख्या में स्थानीय.लोग उपस्थित रहे.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन