जेल परिसर में लगी शिकायत पेटी में दें आवेदन , होगी त्वरित कार्रवाई
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 10 Dec 2024 9:30 PM
मानवाधिकार आयोग पटना के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा मंगलवार को अंतर राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर मंडल कारा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया.
जमुई. मानवाधिकार आयोग पटना के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा मंगलवार को अंतर राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर मंडल कारा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव राकेश रंजन सहित अन्य प्रबुद्ध जनों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. इस दौरान बंदियों को उनके अधिकार के प्रति जागरूक किया गया. जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव राकेश रंजन के बताया कि जिला प्राधिकार मंडल कारा में रहे बंदियों के कानूनी अधिकारों को सुनिश्चित करने को लेकर कृत संकल्पित है. प्राधिकार की ओर से पैनल अधिवक्ता, पराविधिक सेवक को जेल स्थित विधिक सेवा केंद्र में प्रतिनियुक्ति की गयी है यदि बंदियों को किसी भी प्रकार की सहायता चाहिए तो वह उनसे संपर्क कर सकते हैं. बंदियों के लिये जेल परिसर में शिकायत पेटी भी लगायी गयी है, इसमें बंदी अपनी शिकायत लिखित रूप से दे सकते हैं. उनके आवेदन पर त्वरित कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि प्राधिकार बंदियों को नियम संगत अधिकार दिलाने के लिये हमेशा उपलब्ध है. इस दौरान कारा अधीक्षक संजीव कुमार, प्रोबेशन ऑफिसर सीमा कुमारी, चीफ लीगल डिफेंस काउंसिल गौरीशंकर तांती, पैनल अधिवक्ता प्रसादी साह, प्रदीप कुमार सिंह सहित कई कर्मी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










