पाटजोरी क्रिकेट लीग ट्रॉफी पर पोझा की टीम ने जमाया कब्जा

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड के रामचंद्रडीह पंचायत अंतर्गत पाटजोरी गांव स्थित खेल मैदान पर चल रहे पंचायत स्तरीय पाटजोरी क्रिकेट लीग प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला पाटजोरी व पोझा की टीम के बीच खेला गया

विज्ञापन

चकाई. प्रखंड के रामचंद्रडीह पंचायत अंतर्गत पाटजोरी गांव स्थित खेल मैदान पर चल रहे पंचायत स्तरीय पाटजोरी क्रिकेट लीग प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला पाटजोरी व पोझा की टीम के बीच खेला गया. फाइनल मैच में टास जीतकर पहले बल्लेबाजी कर पोझा की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 163 रनों का स्कोर खड़ा किया. पोझा की और से गौरव कुमार ने 99 रनों की धुआंधार पारी खेली. उन्हें उअनके प्रदर्शन के लिये मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाटजोरी टीम 122 रन पर ही सिमट गयी. पोझा टीम ने यह फाइनल मुकाबला 41 रनों से जीत लिया. पूरे प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए पाटजोरी टीम के अमित रजक को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया. उद्घाटन से लेकर समापन तक यह क्रिकेट प्रतियोगिता पंचायत स्तरीय राजनीति को लेकर चर्चा के केंद्र बिंदु में बना रहा. मुख्य अतिथि रामचंद्रडीह पंचायत के पैक्स अध्यक्ष सत्यनारायण राय सामाजिक कार्यकर्ता राजू राय ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया. मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल प्रतियोगिता में हार जीत लगी रहती है लेकिन दोनों टीम के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में पाटजोरी में कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा. इसके माध्यम से ग्रामीण स्तर के खिलाड़ियों को अपने प्रतिभा को दिखाने का मौका दिया जाएगा. सामाजिक कार्यकर्ता राजू राय ने कहा कि इस खेल प्रतियोगिता में कई खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा को दिखाकर अपना बेहतर देने की कोशिश की है.मैच में अंपायर की भूमिका ऋषि पांडे और अमित राय ने निभाई. जबकि आखों देखा हाल राहुल पांडे, गुड्डू उपाध्याय, केदार त्रिवेदी और धर्मेंश त्रिवेदी ने सुनाया. स्कोरिंग निवास राय ने की. इस अवसर पर भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच के प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप राय, मुकेश राय, उत्तम राय, दिलखुश राय, विपिन पासवान, नवीन राय, बबलू रजक, मानिक पांडेय, प्रमोद पांडेय, राहुल तिवारी, अधीर राय, कृष्ण गोपाल राय, नीतीश वत्स सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन