ePaper

नम आंखों से दी गयी मां काली की विदाई

Updated at : 03 Nov 2024 9:09 PM (IST)
विज्ञापन
नम आंखों से दी गयी मां काली की विदाई

नम आंखों के साथ रविवार को प्रखंड क्षेत्र के लछुआड़ में स्थापित मां काली की प्रतिमा को रानी पोखर में विसर्जित कर दिया गया.

विज्ञापन

सिकंदरा. नम आंखों के साथ रविवार को प्रखंड क्षेत्र के लछुआड़ में स्थापित मां काली की प्रतिमा को रानी पोखर में विसर्जित कर दिया गया. सैकड़ों वर्ष पूर्व गिद्धौर राजपरिवार द्वारा लछुआड़ में शुरू किये गए काली पूजा के अवसर पर भव्य मेले का आयोजन होता है. कार्तिक अमावस्या की शाम वैदिक मंत्रोच्चार के बीच तांत्रिक विधि विधान के साथ प्राण प्रतिष्ठा कर मां काली का पट श्रद्धालुओं के लिये खोला गया था. काली पूजा के अवसर पर तीन दिनों तक चले लछुआड़ मेले में तारामाची, ब्रेक डांस समेत कई तरह के झूले व खेल तमाशे का आयोजन किया गया था. लोगों ने तीन दिनों तक आनंद उठाया. वहीं रविवार को जयकारे के साथ मां काली को नम आंखों के साथ रानी पोखर में विसर्जित कर दिया गया. इस अवसर पर प्रशासन द्वारा सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गयी थी.

मां काली की प्रतिमा का हुआ विसर्जन

अलीगंज. प्रखंड के अलीगंज पंचायत में अस्थापित मां काली की प्रतिमा की श्रधालुओं द्वारा रविवार को नम आंखों से विदा किया. अलीगंज में स्थापित मां काली की प्रतिमा सार्वजनिक काली मंदिर के प्रतिमा को पूजा समिति एवं ग्रामीणों ने मंदिर परिसर से ढोल बाजे व मां काली के जयकारों के साथ अंदर बाजार सहित मेन रोड भ्रमण किया. श्रद्धालुओं ने विसर्जन से पहले पूरी श्रद्धा के साथ मां की अराधना कर सुख-शांति की कामना की. साथ ही श्रद्धालुओं ने अगले साल फिर से मां के आने की कामना की. इसके बाद श्रद्धालु अबीर गुलाल लगाकर विसर्जन के लिए निकले. विसर्जन के मौके पर दर्जनों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन