नाबालिग पुत्री के अपहरण का आरोप, थाना में दिया आवेदन

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपनी नाबालिग पुत्री के अपहरण किए जाने का आरोप लगाते हुए झाझा थाने में आवेदन दिया है

विज्ञापन

झाझा. प्रखंड क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपनी नाबालिग पुत्री के अपहरण किए जाने का आरोप लगाते हुए झाझा थाने में आवेदन दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. महिला ने आवेदन में बताया है कि उसकी पुत्री पांच मार्च को सुबह करीब 11 बजे कोचिंग पढ़ने के लिए झाझा गयी थी. शाम चार बजे तक जब वह घर नहीं लौटी तो हमलोगों ने उसकी खोजबीन शुरू की. काफी देर तक तलाश करने के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला तो परिजन चिंतित हो गये और रिश्तेदारों व परिचितों से भी पूछताछ की. महिला ने आरोप लगाया है कि इसी दौरान सूचना मिली कि शहर के छोटी चांदमारी निवासी अमित कुमार मेरी पुत्री को रेलवे स्टेशन की ओर लेकर जा रहा है. इसके बाद जब उसके घर पूछताछ करने पहुंचे तो हम लोगों के साथ गाली-गलौज और मारपीट कर भगा दिया गया. साथ ही थाना जाने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी गयी. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है, मामले की छानबीन की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन