जनसंख्या नियंत्रण के लिए लोगों को जागरूक करना होगा

Updated:
विज्ञापन

विश्व जनसंख्या दिवस को लेकर रेफरल अस्पताल लक्ष्मीपुर में शुक्रवार को एक बैठक प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ डीके धुसिया की अध्यक्षता में की गई.

विज्ञापन

लक्ष्मीपुर. विश्व जनसंख्या दिवस को लेकर रेफरल अस्पताल लक्ष्मीपुर में शुक्रवार को एक बैठक प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ डीके धुसिया की अध्यक्षता में की गई. जिसमें बालविकास, जीविका, के साथ स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मी मौजूद थे. बैठक में जनसंख्या नियंत्रण पर चर्चा की गयी. बैठक को संबोधित करते हुए डॉ धूसिया ने कहा की विश्व जनसंख्या दिवस पखवारा 11 जुलाई से 31 जुलाई तक मनाया जायेगा. जिसमें जनसंख्या नियंत्रण लिए लोगों को जागरूक करने की बहुत आवश्यकता है. इसके लिए लोगों को नसबंदी तथा बंध्याकरण के लिए जागरूक करना है. साथ ही लोगों को परिवार नियोजन के बारे में बतलाना है साथ ही गर्भनिरोधक के साधन को सभी समुदाय को उपलब्ध कराना है. वही पुरुष नसबंदी पर अधिक जोर देना है. इसके अलावा प्रसव के बाद महिलाओं को गर्भनिरोधक साधन का अधिक उपयोग करने के जागरूक करना है. इसके लिए रेफरल अस्पताल में प्रत्येक शुक्रवार को विशेष कैंप का आयोजन होगा. बैठक में बीसीएम गुड़िया कुमारी, बीएचएम संजीत कुमार, परिमल फोंडेशन के गुंजन किशोर चौधरी, के साथ सभी आशा फेसिलेटर, आइसीडीसी के प्रतिनिधि शामिल थे

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन