डेनाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में मटिया टीम विजयी

प्रखंड अंतर्गत हरला पंचायत के दोन्हा गांव बीते शनिवार रात्रि को डेनाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया.
लक्ष्मीपुर. प्रखंड अंतर्गत हरला पंचायत के दोन्हा गांव बीते शनिवार रात्रि को डेनाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. टूर्नामेंट का आयोजन यूवा क्रिकेट क्लब दोन्हा द्वारा किया गया था. टूर्नामेंट में मटिया के टीम को विजेता तथा पनोट की टीम को उप विजेता घोषित किया गया. इस टूर्नामेंट में कुल आठ टीम ने भाग लिया था. विजेता टीम को 35 सौ तथा उप विजेता को 2 हजार रुपये पुरस्कार के रूप दिये गये. उक्त जानकारी देते हुए आयोजन कर्ता नीतीश कुमार, श्रीकांत कुमार, गुड्डू कुमार, सिकंदर कुमार, अरुण यादव तथा धर्मेंद्र यादव ने बताया कि टूर्नामेंट का उद्घाटन राजद जिला अध्यक्ष त्रिवेणी यादव ने फीता काट कर किया. टूर्नामेंट आठ -आठ ओवर का शॉट पिच खेला गया. साथ ही बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को भी पुरस्कृत किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




