नौ वर्षों से फरार नक्सली मोहनी यादव गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 Oct 2024 9:20 PM
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर कर नक्सली मोहनी यादव पेसर गुल्लु यादव को गिरफ्तार कर लिया है.
चकाई. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर कर नक्सली मोहनी यादव पेसर गुल्लु यादव को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार नक्सली गिरिडीह जिला के भेलवाघाटी थाना के डुमरबगी गांव का निवासी है. एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर चकाई पुलिस झारखंड के भेलवाघाटी थाना की पुलिस के सहयोग से नक्सली को मड़वा गांव से गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि नक्सली मोहनी पर वर्ष 2015 में चकाई थाने में मामला दर्ज किया गया था. तभी से वह फरार चल रहा था. मोहनी यादव नक्सली साहित्य बांटने, पुलिस प्रशासन के विरुद्ध लोगों को भड़काने के साथ-साथ लगातार नक्सली गतिविधि में भी शामिल रहा है. पुलिस इस मामले में संलिप्त अन्य नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार छापेमारी की जा रही है. नक्सली मोहनी यादव की गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है. इस अभियान में मेरे साथ चकाई थानाध्यक्ष राकेश कुमार, भेलवाघाटी थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार, एसएसबी 35 बटालियन गिरिडीह, चकाई थाना के पुलिस पदाधिकारी सगीर अहमद, डीआइयू शाखा जमुई सहित कई जवान शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










