आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए लोगों को जागरूक करें

Updated:
विज्ञापन

सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोमवार को रेफरल अस्पताल सभागार में रेफरल अस्पताल चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अरुण कुमार सिंह ने आशा के साथ बैठक की.

विज्ञापन

झाझा. सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोमवार को रेफरल अस्पताल सभागार में रेफरल अस्पताल चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अरुण कुमार सिंह ने आशा के साथ बैठक की. बैठक में आशा को सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जागरूकता अभियान चलाने को कहा, ताकि स्वास्थ्य विभाग की लाभकारी योजनाओं को लोग ले सके. उन्होंने सर्वे, ड्यूलिस्ट, आयुष्मान कार्ड, नियमित टीकाकरण , परिवार नियोजन, कुष्ठ निवारण, एचबी, एनसी आदि के बारे में लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया. जागरूकता अभियान के साथ ही गृह भ्रमण ईमानदारी से करने का निर्देश दिया. मौके पर बीसीएम पंकज कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक सुभाष चंद्रा, युनिसेफ के शिवानी कुमारी, डाटा सहा��क आशुतोष कुमार वाजपेयी समेत कई लोग मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन