तेल टैंकर से शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 02 Mar 2025 9:48 PM (IST)
विज्ञापन
तेल टैंकर से शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

होली पर्व को देखते हुए उत्पाद विभाग की टीम ने रविवार को जमुई -चकाई मुख्य मार्ग के डूमरी चेकपोस्ट से तेल के टैंकर से भारी मात्रा में शराब की खेप जब्त की है.

विज्ञापन

जमुई. होली पर्व को देखते हुए उत्पाद विभाग की टीम ने रविवार को जमुई -चकाई मुख्य मार्ग के डूमरी चेकपोस्ट से तेल के टैंकर से भारी मात्रा में शराब की खेप जब्त की है. साथ ही दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्कर जहानाबाद जिले के हुलासगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत धर्मपुर गांव निवासी चंदन कुमार और संजीत कुमार है. उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने डुमरी चेकपोस्ट पर वाहनों की जांच की. इस दौरान इंडियन आयल लिखा हुआ एक तेल के टैंकर से 114 पेटी बियर व 11 पेटी विदेशी शराब बरामद की गयी. जिसकी बाजार में कीमत लगभग 14 लाख बतायी जा रही. उन्होंने बताया कि बियर व शराब की खेप बंगाल से जमुई लायी जा रही थी. फिलहाल गिरफ्तार दोनों तस्कर से पूछताछ की जा रही है. उन्होंने बताया कि दो दिन पहले भी सूचना के आधार पर महादेव सिमरिया के पास से भारी मात्रा में डीसीएम ट्रक से अंग्रेजी शराब बरामद की गयी थी. आगामी होली पर्व को लेकर पड़ोसी राज्य झारखंड से सटे सभी चेकपोस्ट व विभिन्न क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. आने – जाने वाली सभी वाहनों की सख्ती के साथ जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन