मुख्यालय स्थित शास्त्री कॉलोनी में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में मुख्यालय के शास्त्री कॉलोनी अंतर्गत नवीन प्राथमिक विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया.
जमुई. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में मुख्यालय के शास्त्री कॉलोनी अंतर्गत नवीन प्राथमिक विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. जागरूकता शिविर का विषय नालसा की मानसिक रूप से बीमार और बौद्धिक रूप से अक्षम व्यक्तियों के लिए विधिक सेवा योजना 2024 थी. इस जागरूकता शिविर का आयोजन पैनल अधिवक्ता सतीश प्रसाद तथा पारा विधिक सेवक स्मिता कुमारी के द्वारा किया गया. कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को मानसिक रोगों से बीमार व्यक्तियों के विधिक अधिकार उनके उपचार सामाजिक स्थिति गोपनीयता व देखभाल के संबंध में जानकारी दी गई. पैनल अधिवक्ता ने बताया कि ऐसे व्यक्तियों से सहानुभूति पूर्ण एवं धैर्य से व्यवहार करना चाहिए जो उनके उपचार में सहायक होता है. उनके इलाज के साथ-साथ उनके प्रति संवेदनशील होना भी हमारा दायित्व है. कार्यक्रम में नालसा के लिए विभिन्न प्रकार के लोगों के हित में चलाई जा रही निशुल्क विधिक सेवा एवं योजना की जानकारी लोगों को दी गई. उन्होंने कहा कि मार्च महीने में 14 तारीख को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा. मौके पर विद्यालय की प्राचार्य प्रीति कुमारी के सहित बच्चे एवं उनके अभिभावक मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




