हरमा पहाड़ी में लगाया गया विधिक जागरूकता शिविर
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 13 Jan 2025 6:10 AM
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में रविवार को लक्ष्मीपुर प्रखंड के अंतर्गत हरमां पहाड़ी गांव में विधिक जागरूकता शिविर लगाया गया.
जमुई. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में रविवार को लक्ष्मीपुर प्रखंड के अंतर्गत हरमां पहाड़ी गांव में विधिक जागरूकता शिविर लगाया गया. जागरूकता शिविर का विषय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नालसा की गरीबी उन्मूलन योजना था. जागरूकता शिविर का आयोजन प्राधिकार के पैनल अधिवक्ता राजकुमार यादव तथा पारा विधिक सेवक कल्पना कुमारी ने किया. कार्यक्रम में आम जनों के लिए चलाये जा रहे विधिक सेवा योजनाएं खासकर गरीब लोगों के लिए सरकार एवं राज्य के चलायी जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी. लोगों का आवाहन करते हुए पैनल अधिवक्ता ने कहा की जिला प्राधिकार के द्वारा समाज के वंचित लोगों के लिए निशुल्क विधिक सेवा एवं परामर्श की सुविधा दी जाती हैं. गरीबों के लिए चलाए जा रहे हैं गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम में आपेक्षिक सहयोग प्राधिकार से प्राप्त कर सकते हैं. कार्यक्रम में गांव के स्थानीय लोग एवं जनप्रतिनिधि भी शामिल रहे .
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










