ePaper

मजदूरों को रोजगार दिलाने को ले मनरेगा पीओ से मिले संघ के सदस्य

Updated at : 18 Oct 2024 9:13 PM (IST)
विज्ञापन
मजदूरों को रोजगार दिलाने को ले मनरेगा पीओ से मिले संघ के सदस्य

मजदूरों को मनरेगा योजना में रोजगार दिलाने को लेकर भारतीय मजदूर संघ की बैठक मजदूर नेता जिला मंत्री योगेंद्र यादव की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई.

विज्ञापन

झाझा. मजदूरों को मनरेगा योजना में रोजगार दिलाने को लेकर भारतीय मजदूर संघ की बैठक मजदूर नेता जिला मंत्री योगेंद्र यादव की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई. बैठक में मौजूद जिलाध्यक्ष अंजू कुमारी, उपाध्यक्ष मदन यादव, उपेंद्र ठाकुर, राजनंदन कुमार, संगठन मंत्री गीता देवी, बिहार प्रदेश बीड़ी मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री परमेश्वर यादव समेत अन्य लोगों ने कहा कि मनरेगा के तहत मजदूरों को रोजगार नहीं मिल रहा है. इसके लिए हमसबों को एकजुट होकर मनरेगा पदाधिकारी से मिलकर अपनी बात रखनी होगी. इसके अलावे हमसबों को हमेशा एक जुट होकर काम करना है, ताकि हमें इसका लाभ मिल सके. मजदूरों को काम नहीं मिलके कारण वे अन्य प्रदेशों में रोजगार की तलाश में अपने पूरे परिवार को छोड़कर जा रहे है. मनरेगा के तहत जो भी काम होता है, उसमें मजदूरों की जगह जेसीबी से काम करवाया जाता है. बीएमएस के पदाधिकारियों ने कहा कि हमलोग सदैव मजदूरों की हित में लड़ाई लड़ते रहे हैं. मजदूर नेताओं ने मनरेगा पीओ से मिलकर मनरेगा के तहत मजदूरों को काम नहीं मिलने सहित अन्य समस्याओं से भी अवगत करवाया. बीएमएस के सदस्यों ने कहा कि मजदूरों की हित को लेकर 25 अक्तूबर से अब चलो गांव की ओर कार्यक्रम भी प्रारंभ किया जायेगा. ताकि मजदूरों की एकता बनी रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन