Jamui News : चंद्रमंडीह थाने में तीन व चिहरा थाना में एक मामले का निबटारा

Updated:
विज्ञापन

चंद्रमंडीह व चिहरा थाना में शनिवार को अंचलाधिकारी राजकिशोर साह का जनता दरबार

विज्ञापन

चंद्रमंडीह. चंद्रमंडीह व चिहरा थाना में शनिवार को अंचलाधिकारी राजकिशोर साह द्वारा भूमि विवाद से जुड़े मामले के निष्पादन को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया. जानकारी देते अंचलाधिकारी ने बताया कि चंद्रमंडीह व चिहरा थाना में जनता दरबार का आयोजन किया गया. इस दौरान चंद्रमंडीह थाना में चार में से तीन मामलों का त्वरित निष्पादन किया गया. जबकि एक मामला लंबित रहा गया. वहीं चिहरा थाना में तीन मामले आये. इसमें एक का निष्पादन किया गया. जबकि दो मामला लंबित रह गया. सीओ ने बताया कि लंबित मामलों का भी जल्द निष्पादन कर दिया जायेगा. उन्होंने आगे बताया कि भूमि विवाद से जुड़े मामले के निष्पादन को लेकर सप्ताह के हर शनिवार को विभिन्न थानों में जनता दरबार का आयोजन किया जाता है. जनता दरबार में यह प्रयास किया जाता है कि भूमि विवाद से जुड़े मामले का शांतिपूर्ण तरीके से आपसी सहमति के आधार पर निष्पादन कर लिया जाये.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन