फर्जी अपहरण मामले में नामजद समेत चार गिरफ्तार, जेल

Updated:
विज्ञापन

थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह ने दी जानकारी

विज्ञापन

सिकंदरा. थाना क्षेत्र के शिवडीह गांव से 14 वर्षीय किशोर के फर्जी अपहरण मामले में सुतली बम बनाने वाले नक्सली गिरोह के एक सदस्य समेत अन्य मामले के तीन आरोपित व एक वारंटी को गिरफ्तार किया गया है. थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह ने बताया कि सिकंदरा थाना क्षेत्र के शिवडीह मुसहरी से 10 नवंबर की रात 14 वर्षीय किशोर के फर्जी अपहरण मामले में शामिल साजिशकर्ता के घर के सदस्य समेत चार आरोपितों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था. इस मामले में फरार बांका जिले के बेलहर थाना अंतर्गत चितोखोर निवासी पांचु खेरा को पुलिस अधीक्षक के द्वारा गठित टीम में शामिल एसडीपीओ सतीश सुमन सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी ने छापेमारी कर गिरफ्तार किया है.

नक्सली गिरोह का भी सदस्य रह चुका है पांचु खेरा

गिरफ्तार पांचु खेरा नक्सली गिरोह का भी सदस्य रह चुका है. इसके द्वारा ही वह सुतली बम बनाया करता था. उन्होंने बताया कि पुलिस थाना क्षेत्र के पोहे गांव में दो पक्ष के बीच मारपीट व गोलीबारी करने के आरोप में कपिलदेव राम, थाना क्षेत्र के करमा गांव से मारपीट का फरार आरोपित मोती यादव के दो पुत्र रामबालक यादव, जोगी यादव और बाराबाद गांव निवासी फरार वारंटी रुदल तांती पिता बिरजू तांती को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन