विकास योजनाओं के प्राथमिकता के आधार पर दें गति- डीएम

Updated:
विज्ञापन

डीएम अभिलाषा शर्मा ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में विभागीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई.

विज्ञापन

जमुई. डीएम अभिलाषा शर्मा ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में विभागीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई. जानकारी देते हुए सूचना एवं जन सम्पर्क पदाधिकारी भानु प्रकाश ने बताया कि प्रत्येक मंगलवार को मुख्य सचिव, बिहार के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये जिले में संचालित राज्य सरकार के योजनाओं की समीक्षा की जाती है. इसके मद्देनजर डीएम के द्वारा बैठक कर सभी पदाधिकारियों को राज्य सरकार के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर गति दिये जाने का निर्देश दिया गया. मौके पर अपर समाहर्ता, प्रभारी उप विकास आयुक्त, जिला गोपनीय शाखा प्रभारी, जिला योजना पदाधिकारी एवं विद्युत विभाग, सांख्यिकी विभाग, लोक स्वास्थ्य विभाग, जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र, पथ निर्माण विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, भवन निर्माण विभाग, उद्योग विभाग समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन