गैस सिल��ंडर में लगी आग, मासूम समेत चार घायल

Updated:
विज्ञापन

मो शहनशाह खान उर्फ सद्दाम व उनकी तीन वर्षीय पुत्री नायरा खातून की हालत गंभीर

विज्ञापन

जमुई. नगर परिषद क्षेत्र के थाना मुहल्ला स्थित पूरब टोला में शुक्रवार देर रात गैस सिलिंडर लीक हो जाने के कारण आग लग गयी. इस अगलगी में एक मासूम बच्ची समेत एक ही परिवार के चार लोग झुलस गये. स्थानीय लोगों की सहायता से सभी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायलों में मो शहनशाह खान उर्फ सद्दाम और उनकी पुत्री नायरा खातून, चाची सायरा खातून व चचेरी बहन नासरीन प्रवीण शामिल हैं. घायल मो शहनशाह उर्फ सद्दाम ने बताया कि मैं लव कुश गैस एजेंसी में गैस पहुंचाने का काम करता हूं. उन्होंने बताया कि मैं कुछ दिनों से छुट्टी पर था दो दिन पहले किसी वेंड़र ने गैस सिलिंडर मेरे घर पर पहुंचाया था. शुक्रवार की रात जब चाची सायरा खातून ने खाना बनाने के लिए गैस सिलिंडर में चूल्हा में लगाया और चूल्हा जलाने के लिए जैसे ही माचिस जलाया, तभी सिलिंडर पहले से लीक रहने के कारण आग लग गयी. जबतक लोग कुछ समझ पाते तब तक आग पूरे कमरे में फैल गयी. और आग की चपेट में आकर एक मासूम समेत एक ही परिवार के चार लोग झुलसकर घायल हो गये. फिलहाल मो शहनशाह खान उर्फ सद्दाम और उनकी तीन वर्षीय पुत्री नायरा खातून की हालत गंभीर बनी हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन