इंटर परीक्षा के पहले दिन सोनो में पांच परीक्षार्थी रहीं अनुपस्थित

Updated:
विज्ञापन

इंटर परीक्षा के पहले दिन सोमवार को प्रखंड के तीन परीक्षा केंद्रों पर कुल पांच परीक्षार्थी अनुपस्थित रही.

विज्ञापन

सोनो . इंटर परीक्षा के पहले दिन सोमवार को प्रखंड के तीन परीक्षा केंद्रों पर कुल पांच परीक्षार्थी अनुपस्थित रही. परीक्षा में कदाचार रोकने को लेकर प्रशासन सजग और मुस्तैद दिखा. पहले दिन प्रखंड के तीनों केंद्र पर शांति पूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न हुई. प्लस टू राज्य संपोषित उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र के केंद्राधीक्षक लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि इस केंद्र पर पहली पाली में एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रही, जबकि दूसरी पाली में सभी परीक्षार्थी उपस्थित रही. वहीं प्लस टू परियोजना बालिका उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र के केंद्राधीक्षक रंजीत कुमार ने जानकारी दी कि इस केंद्र पर दोनों पालियों में सभी परीक्षार्थी उपस्थित रहीं और परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई. प्लस टू जवाहर उच्च विद्यालय डुमरी राजपुर के केंद्राधीक्षक मदन कुमार सिंह ने बताया कि यहां पहली पाली में तीन तथा दूसरी पाली में एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. परीक्षा के पहले दिन सुरक्षा व्यवस्था के तहत परीक्षार्थियों की सघन जांच के बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया. समय का विशेष ध्यान रखते हुए तय समय पर ही परीक्षार्थियों को केंद्र के भीतर जाने दिया. अधिकारियों ने भी केंद्रों का जायजा लेकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन