निबंध लेखन प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखायी प्रतिभा

Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 03 Feb 2026 9:11 PM

विज्ञापन

चकाई प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय जेरूवाडीह में बीते रविवार को बच्चों के बीच निबंध लेखन प्रतियोगिता हुई.

विज्ञापन

चंद्रमंडीह . चकाई प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय जेरूवाडीह में बीते रविवार को बच्चों के बीच निबंध लेखन प्रतियोगिता हुई. प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के लगभग दो सौ की संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. विद्यालय के प्रधानाध्यापक गुंजन कुमार दुबे ने बताया कि स्थानीय निवासी सह उच्च न्यायालय रांची के वरिष्ठ अधिवक्ता मोहन दुबे ने अपनी मां की पुण्यतिथि पर स्व उर्मिला देवी मेमोरियल निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की. प्रतियोगिता में वर्ग छः से वर्ग आठ के छात्र कोटि में सत्यम कुमार दुबे ने प्रथम, हर्ष कुमार दुबे ने द्वितीय एवं शिवम दुबे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. जबकि इसी वर्ग के छात्रा कोटि में प्रतिज्ञा कुमारी ने प्रथम, सोनाक्षी पांडेय ने द्वितीय एवं इशिता कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. साथ ही वर्ग नौ से बारह के बालक कोटि में कुश कुमार दुबे ने प्रथम, अनुज कुमार दुबे ने द्वितीय तथा गौरव कुमार दुबे ने तृतीय स्थान प्राप्त करने में सफलता पाई. जबकि इसी वर्ग के बालिका कोटि में रोशनी कुमारी ने प्रथम, रीमा कुमारी ने द्वितीय तथा मानसी दुबे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. प्रतियोगिता के समापन के बाद प्रधानाध्यापक गुंजन कुमार दुबे एवं मोहन दुबे द्वारा चारो कोटियों में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को क्रमशः 15 सौ, 1 हजार एवं 5 सौ रुपये पारितोषिक दिया गया. . मौके पर तपेश दुबे, शत्रुघ्न दुबे, वासुदेव दुबे, दीनबंधु दुबे, वीरेंद्र दुबे, श्याम दुबे, संजय दुबे, सिकंदर दुबे, गौरव कुमार दुबे सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं ग्रामीण मौजूद थे.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन