कचहरी चौक से डावकरा भवन तक हटवाया अतिक्रमण, एक हजार रुपये जुर्माना वसूला

Updated:
विज्ञापन

नगर परिषद ने गुरुवार को शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. यह कार्रवाई कचहरी चौक से लेकर डावकरा भवन तक की गयी, जहां सड़क किनारे लगे अस्थायी फुटपाथी दुकानों को हटाया गया.

विज्ञापन

जमुई . नगर परिषद ने गुरुवार को शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. यह कार्रवाई कचहरी चौक से लेकर डावकरा भवन तक की गयी, जहां सड़क किनारे लगे अस्थायी फुटपाथी दुकानों को हटाया गया. अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर नगर परिषद कर्मियों ने एक दुकानदार से एक हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला. अतिक्रमण हटाने की इस कार्रवाई में नगर प्रबंधक मो एहतेशाम हुसैन, स्वच्छता पदाधिकारी सुभाष सक्सेना, अनुज्ञप्ति पदाधिकारी कुंदन कुमार गुप्ता और सफाई इंस्पेक्टर सागर कुमार सहित नगर परिषद के अन्य कर्मी मौजूद थे. अचानक शुरू हुए इस अभियान से फुटपाथी दुकानदारों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और पूरे शहर में यह चर्चा का विषय बन गया. कुछ घंटों तक चले इस अभियान ने शहर के दुकानदारों और आम लोगों के बीच कौतूहल पैदा कर दिया. स्थानीय राजू कुमार ने बताया कि जिस तरह दो माह पूर्व अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई थी, उन्हीं स्थानों पर दुकानदारों ने दोबारा कब्जा जमा लिया है, जिससे शहर में फिर से जाम की समस्या उत्पन्न हो गयी है. शहरवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि नगर परिषद यदि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करे तो उसे नियमित और स्थायी रूप से लागू करे, ताकि शहर को जाम और अव्यवस्था से स्थायी राहत मिल सके.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन