बिना सुरक्षा काफिला के रात में अस्पताल पहुंचे गये डीएम व एसपी

Updated:
विज्ञापन

सदर अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था का जायजा लेने बीते बुधवार की रात डीएम श्री नवीन और पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल अचानक सदर अस्पताल पहुंच गये.

विज्ञापन

जमुई . सदर अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था का जायजा लेने बीते बुधवार की रात डीएम श्री नवीन और पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल अचानक सदर अस्पताल पहुंच गये. अधिकारियों के अचानक पहुंचने से अस्पताल परिसर में कुछ देर के लिए हड़कंप की स्थिति बन गयी. खास बात यह रही कि डीएम और एसपी बिना किसी सरकारी तामझाम, व बिना सुरक्षा काफिले के एक साधारण कार से अस्पताल पहुंचे. बताया जाता है कि वाहन स्वयं पुलिस अधीक्षक चला रहे थे, जबकि जिलाधिकारी उनके साथ अगली सीट पर बैठे थे. यह नज़ारा अस्पताल कर्मियों और मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा. औचक निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने महिला प्रसव कक्ष, इमरजेंसी वार्ड, इमरजेंसी रूम सहित विभिन्न वार्डों का बारीकी से निरीक्षण किया. इस दौरान मरीजों की स्थिति, साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता और चिकित्सकीय सेवाओं की गुणवत्ता को परखा गया. निरीक्षण के समय अस्पताल में तैनात डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी अपनी-अपनी ड्यूटी पर मौजूद और सक्रिय पाये गये. अधिकारियों के पहुंचने की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रबंधन भी सतर्क हो गया. डीएम और एसपी ने व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों से संक्षिप्त चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये. इस संबंध में अस्पताल मैनेजर रमेश पांडेय ने बताया कि रात में डीएम और एसपी अस्पताल आये थे. कुछ देर रुककर निरीक्षण किया और फिर चले गये. उन्होंने बताया कि उस समय डॉक्टर और अन्य कर्मचारी अस्पताल में मौजूद थे. इस औचक निरीक्षण से यह स्पष्ट संदेश गया कि जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर गंभीर है. सिविल ड्रेस में किया गया यह निरीक्षण आम लोगों के बीच भी चर्चा का विषय बना रहा. बताते चलें कि सदर अस्पताल से लापरवाही से जुड़ी शिकायतें और तस्वीरें समय-समय पर सामने आती रहती इसे लेकर वरीय पदाधिकारी द्वारा निरीक्षण किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन