अब बिहार के इस स्टेशन पर भी रुकेगी Vande Bharat Train, देवघर और वाराणसी जाना होगा आसान

Published by :Paritosh Shahi
Published at :14 Feb 2025 5:54 PM (IST)
विज्ञापन
Vande-Bharat-Train

वंदे भारत एक्सप्रेस

Vande Bharat train: सांसद अरुण भर्ती ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर बिहार के इस स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन के ठहराव की मांग की थी. अब मंत्रालय से इस पत्र पर प्रतिक्रिया आई है. जिसे जानने के बाद इलाके के लगभग तीन लाख लोगों को फायदा होगा.

विज्ञापन

Deoghar Varanasi Vande Bharat Train: बिहार को बजट 2025 में 8 ट्रेनों की सौगात मिली. इसके परिचालन पर जल्द ही निर्णय लिया जाएगा. इसी बीच बिहार के जमुई जिले के लोगों के लिए खुशखबरी आई है. लंबे समय से जमुई के लोग झाझा रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस के ठहराव की मांग कर रहे थे. इस संबंध में सांसद अरुण भारती ने अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखा था, जिसमें झाझा स्टेशन पर गाड़ी संख्या- 22499/22500 देवघर-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की. उनकी मांग पर रेल मंत्री ने सकारात्मक संकेत दिए हैं और रेलवे बोर्ड के निदेशालय से रिपोर्ट मांगी गई है.

झाझा रेलवे स्टेशन

इलाके का सबसे व्यस्त स्टेशन है

झाझा रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस के ठहराव से न केवल स्थानीय लोगों को फायदा होगा, बल्कि रेलवे के आय में भी वृद्धि होगी. बता दें कि झाझा रेलवे स्टेशन कई वर्षों से बिहार के महत्वपूर्ण स्टेशनों में शुमार रहा है. अब वंदे भारत एक्सप्रेस के ठहराव के बाद इस स्टेशन का महत्त्व और भी बढ़ जाएगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

तीन लाख की आबादी को होगा फायदा

दो वंदे भारत एक्सप्रेस झाझा-पटना रेलखंड से गुजरती है, लेकिन भारतीय रेलवे ने किसी वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव झाझा में नहीं दिया. इस निर्णय से स्थानीय लोगों और व्यवसायियों ने सांसद अरुण भारती के प्रति आक्रोश व्यक्त किया था. साथ ही इसके ठहराव के लिए रेलमंत्री एवं सांसद को पत्र भी लिखा था. अब यहां वंदे भारत एक्सप्रेस के ठहराव से लगभग तीन लाख लोगों को सीधा लाभ मिलेगा. व्यापारियों और पर्यटकों को देवघर और वाराणसी जाने में सहूलियत.

इसे भी पढ़ें: बिहार 2025 मिशन का आगाज करेंगे प्रधानमंत्री मोदी , राज्य को देंगे 20000 करोड़ की सौगात, मंत्री का ऐलान

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन