विधायक ने की मंदिर में सुविधा उपलब्ध कराने की मांग
विधायक सावित्री देवी चकाई विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत सोनो प्रखंड के बटिया स्थित प्रसिद्ध बाबा झुमराज मंदिर व गंडा गांव स्थित ब्रह्म बाबा मंदिर में सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर सरकार के पर्यटन मंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया है.
सोनो. विधायक सावित्री देवी चकाई विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत सोनो प्रखंड के बटिया स्थित प्रसिद्ध बाबा झुमराज मंदिर व गंडा गांव स्थित ब्रह्म बाबा मंदिर में सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर सरकार के पर्यटन मंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया है. उन्होंने प्रश्न करते हुए लिखा कि सोनो प्रखंड के उक्त दोनों मंदिर काफी ख्याति प्राप्त है और यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगती है. परंतु वहां पेयजल, शौचालय, स्नानागार सहित मूलभूत सुविधा भी उपलब्ध नहीं है और न ही यहां श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था है. आस्था के ऐसे केंद्र पर जहां हजारों की भीड़ जुटती है वहां उपरोक्त सामान्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए क्या सरकार सोचती है. यदि ऐसे धार्मिक पर्यटक स्थलों के विकास और लोगों को सुविधा देने हेतु सरकार सकारात्मक रुख अपनाती है तो कब तक श्रद्धालुओं को सभी सुविधाएं उपलब्ध हो जायेगी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए