ePaper

नागी डैम जलाशय में मिला महिला व दुधमुंहे बच्चे का शव

Updated at : 14 Oct 2024 10:38 PM (IST)
विज्ञापन
नागी डैम जलाशय में मिला महिला व दुधमुंहे बच्चे का शव

मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

विज्ञापन

झाझा. प्रखंड स्थित नागी डैम से पुलिस ने सोमवार सुबह एक 30 वर्षीय महिला व डेढ़ वर्षीय दुधमुंहे बच्चे का शव बरामद किया. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए भिजवा दिया व मामले की छानबीन कर रही है. शव झाझा थाना क्षेत्र के ही सर्किल नंबर एक स्थित करमा गांव निवासी पप्पू यादव की 30 वर्षीय पत्नी रंजू देवी व डेढ़ वर्षीय पुत्र प्रांजल कुमार है. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि जानकारी मिली कि नागी जलाशय में एक बच्चे व एक महिला का शव उपला रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों के सहयोग से दोनों के शव को बाहर निकलवाया. उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है कि पारिवारिक विवाद में घटना घटित हुई है. घटना को लेकर एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है. शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भिजवा कर सभी बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है. पूछताछ के क्रम में मृतका रंजू देवी के पति पप्पू यादव ने बताया कि रविवार को दिन में मैं मवेशी लेकर खेत की तरफ गया था. शाम चार के आसपास सूचना मिली कि मेरी पत्नी व बच्चा घर में नहीं है. सूचना मिलते ही हमलोग खोजबीन करने लगे, लेकिन कुछ पता नहीं चलने के बाद करहरा स्थित अपने ससुराल वालों को भी इसकी जानकारी दी. सोमवार सुबह सूचना मिली कि नागी डैम जलाशय में एक महिला व एक बच्चे का शव उपला रहा है. वहां जाकर देखा तो पाया कि शव मेरी पत्नी रंजू देवी व डेढ़ वर्षीय पुत्र प्रांजल का है. घटना को लेकर मृतका रंजू देवी के पिता करहरा निवासी सत्यनारायण यादव ने बताया कि दामाद पप्पू यादव और उसके परिजन इन दिनों मेरी बेटी के साथ विवाद कर रहे थे. इनलोगों ने दो दिन पहले भी मेरी बेटी के साथ विवाद किया गया था. इसके बाद पति पप्पू यादव, सास-ससुर ने मिलकर मेरी बेटी रंजू देवी व उसके पुत्र की हत्या कर शव को नागी डैम में फेंक दिया. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मृतका के पति पप्पू यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन