557वीं साइकिल यात्रा के साथ गिद्धौर पहुंची ‘एक विचार मंच’ की टीम, पौधरोपण कर दिया हरियाली का संदेश

Updated:
विज्ञापन

पौधरोपण करते साईकिल यात्रा विचार मंच के सदस्य. | Prabhat Khabar Network

पर्यावरण संरक्षण का अलख जगाने निकली 'एक विचार मंच' की टीम ने अपनी 557वीं साइकिल यात्रा में गिद्धौर के एक निजी विद्यालय में फलदार और छायादार पौधों का रोपण किया. बच्चों को पौधों की देखभाल की शपथ दिलाई गई, जो पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण का अलख जगाने निकली ‘एक विचार मंच’ की टीम अपनी 557वीं साइकिल यात्रा के तहत गिद्धौर पहुंची. इस दौरान टीम ने गिद्धौर स्थित एक निजी विद्यालय परिसर में फलदार और छायादार पौधों का पौधरोपण किया. विद्यालय परिसर में दर्जन भर पौधे लगाकर टीम ने आमजनों को पर्यावरण संरक्षण और हरियाली का संदेश दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

पेड़ हैं तो जीवन है

मौके पर मंच के संस्थापक सदस्य विवेक कुमार और बोर्ड ऑफ मेंबर विकास रंजन केशरी ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और अंधाधुंध पेड़ों की कटाई से पर्यावरण का संतुलन बिगड़ रहा है. उन्होंने कहा कि पेड़ हैं तो जीवन है. इसलिए हर व्यक्ति को कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए और उसकी नियमित देखभाल भी करनी चाहिए.

सक्षम लोगों को आगे आने की जरूरत

विद्यालय प्रबंधन से जुड़े मोहित राज ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल किसी एक व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं है. समाज के सक्षम लोगों को आगे आकर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देना होगा. उन्होंने पौधरोपण के साथ लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल पर भी जोर दिया.

बच्चों को पौधों की देखभाल की दिलायी शपथ

इस दौरान विद्यालय की शिक्षिकाओं संगीता रावत, मानसी कुमारी, पम्मी कुमारी, सुमन कुमारी और अंजू कुमारी ने बच्चों को लगाए गए पौधों की देखभाल करने तथा पर्यावरण को हरा-भरा रखने की शपथ दिलायी. शिक्षिकाओं ने बच्चों को पौधों के महत्व के बारे में भी जानकारी दी.

कई सदस्य और शिक्षक-शिक्षिकाएं रहे मौजूद

कार्यक्रम में मंच के सदस्य गोलू कुमार, हर्ष सिन्हा, रामप्रवेश कुमार, सुनील कुमार, विशाल कुमार और बीरेंद्र कुमार सहित विद्यालय के कई शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे. साइकिल यात्रा के माध्यम से मंच की टीम ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने की अपील की.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन