साइकिल यात्रा एक विचार मंच ने किया पौधरोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Updated:
विज्ञापन

साइकिल यात्रा एक विचार मंच के बैनर तले रविवार को जन जागरूकता अभियान के तहत रविवारीय यात्रा के क्रम में रविवार को हरेराम कुमार सिंह के नेतृत्व में साइकिल यात्रा सदर प्रखंड परिसर से निकल कर कचहरी चौक, चिल्ड्रन पार्क होते हुए मुख्यालय स्थित एसबीआइ आरसेटी पहुंचकर पौधरोपण किया.

विज्ञापन

जमुई. साइकिल यात्रा एक विचार मंच के बैनर तले रविवार को जन जागरूकता अभियान के तहत रविवारीय यात्रा के क्रम में रविवार को हरेराम कुमार सिंह के नेतृत्व में साइकिल यात्रा सदर प्रखंड परिसर से निकल कर कचहरी चौक, चिल्ड्रन पार्क होते हुए मुख्यालय स्थित एसबीआइ आरसेटी पहुंचकर पौधरोपण किया. इस दौरान मंच के सदस्य शेषनाथ राय ने कहा कि मानव की अनियंत्रित गतिविधियों के कारण भूमि, वायु और जल प्रदूषित हो रहे हैं, जिससे मानव स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है. उन्होंने कहा कि विकासशील देशों में जैविक संदूषण, विषाक्त रसायनों और हानिकारक विकिरणों के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं. वहीं मंच के सदस्य अजीत कुमार ने प्रशिक्षणार्थियों से अपील करते हुए कहा कि हम अनजाने में प्रकृति के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं. अब समय है सचेत होने का. अधिक से अधिक पौधरोपण के साथ उसका संरक्षण भी जरूरी है. प्रत्येक पर्व-उत्सव पर अपने घर या परिसर में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं. यात्रा में बिरेंद्र शर्मा, राहुल ऋतुराज, संदीप रंजन, राहुल कुमार सिंह ,विपिन कुमार, अभिषेक कुमार, सिंटू कुमार, अजीत कुमार, शंकर जी एवं सुमित सिंह कई सदस्य मौजूद रहें.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन