झंडा कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की चर्चा

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से गुरुवार को प्रखंड के कोलडीहा गांव में झंडा कार्यक्रम की सफलता को लेकर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मनोज उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में बैठक की गयी.

विज्ञापन

चकाई . प्रखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से गुरुवार को प्रखंड के कोलडीहा गांव में झंडा कार्यक्रम की सफलता को लेकर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मनोज उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में बैठक की गयी. इस दौरान कांग्रेस नेता रामेश्वर यादव ने कहा कि झंडा कार्यक्रम के तहत प्रखंड की सभी पंचायत के गांवों, टोलों में जाकर आम लोगों से मिलना है. उन्हें आजादी के बाद देश में कांग्रेस के किये गये विकास कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए उनके घर या दरवाजे पर पार्टी का एक एक झंडा लगाना है. ऐसा आलाकमान से निर्देश है ताकि कांग्रेस बिहार में अपने घटते जनाधार को पुनः पा सके. वहीं बैठक के उपरांत कांग्रेसी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पेटारपहाड़ी पंचायत के कोल्डीहा गांव में जाकर घर घर झंडा लगाया.मौके पर मनोज उपाध्याय, रामेश्वर यादव, रमेश पांडेय, संजय कुमार मिश्र, गौरव उपाध्याय, सन्नी उपाध्याय, शत्रुघ्न हाजरा, सोमरा मरांडी, अनिल सौरेंन, भोला सोरेंन, जुम्मन अंसारी, मो आजाद, विनय कुमार चौधरी, दिनेश कुमार चौधरी, गुड्डु बरनवाल, बबलू बरनवाल, दिलीप बाजपेयी आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन