ePaper

दस दिन पूर्व निबंधन कार्यालय चकाई से लापता बुजुर्ग का अब तक नहीं मिला सुराग, परिजन परेशान

Updated at : 07 Sep 2024 10:31 PM (IST)
विज्ञापन
दस दिन पूर्व निबंधन कार्यालय चकाई से लापता बुजुर्ग का अब तक नहीं मिला सुराग, परिजन परेशान

निबंधन कार्यालय चकाई से दस दिन पूर्व लापता हुए बुजुर्ग कारू साह का अबतक कोई सुराग नहीं मिलने से परिजन परेशान हो रहे हैं.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सोनो. निबंधन कार्यालय चकाई से दस दिन पूर्व लापता हुए बुजुर्ग कारू साह का अबतक कोई सुराग नहीं मिलने से परिजन परेशान हो रहे हैं. जानकारी के अनुसार बटिया थाना क्षेत्र के पैरा मटिहाना पंचायत के भरतपुर गांव निवासी कारू साह बीते 28 अगस्त को जमीन की रजिस्ट्री करने चकाई निबंधन कार्यालय गये थे. लापता कारू साह के पुत्र अरविंद साह ने चकाई थाना में आवेदन देकर अपने पिता की सकुशल बरामदगी की गुहार लगायी. उन्होंने बताया कि मेरे पिता निबंधन कार्यालय चकाई से अचानक लापता हो गये. हमलोगों ने काफी खोजबीन किया है, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका है. अचानक लापता होने से परिवार के लोग बेहद चिंतित हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन