जमुई में स्कूल निदेशक पर नवमी की छात्रा ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप, परिजनों से विवाद के बाद पुलिस ने शुरू की जांच

Updated:
विज्ञापन

विद्यालय के बाहर जुटी परिजनों की भीड़ | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जमुई के एक आवासीय विद्यालय के निदेशक पर नवम कक्षा की छात्रा ने कार्यालय बुलाकर छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगाया है. छात्रा के परिजनों और विद्यालय प्रबंधन के बीच विवाद के बाद पुलिस ने निदेशक और छात्रा को पूछताछ के लिए थाने ले आई है.

विज्ञापन

जमुई : शहर के गांधी नगर स्थित आवासीय रामकृष्ण विद्यालय एवं रीचलुक प्ले स्कूल के निदेशक आशीष कुमार पर नवम वर्ग की एक छात्रा ने कार्यालय में बुलाकर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है. आरोप के बाद रविवार को छात्रा के परिजन विद्यालय पहुंचे और निदेशक से घटना को लेकर पूछताछ की. इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया. मामले की सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और निदेशक व छात्रा को पूछताछ के लिए टाउन थाना ले गयी.

विज्ञापन

पुलिस थाने में दोनों पक्षों से घटना के संबंध में जानकारी ले रही है. मामले की जांच जारी है.

अनुशासन से जुड़े मामले में कार्यालय बुलाने का दावा

छात्रा का आरोप है कि उसे अनुशासन से जुड़े एक मामले में निदेशक के कार्यालय में बुलाया गया था. छात्रा के अनुसार, वह एक लड़के से बातचीत कर रही थी, जिसको लेकर उसे समझाने के लिए कार्यालय बुलाया गया था.

छात्रा ने आरोप लगाया कि बातचीत के दौरान निदेशक ने उसके साथ अनुचित व्यवहार किया. उसका कहना है कि यदि उसने विद्यालय के नियमों का उल्लंघन किया था, तो उसके अभिभावकों को बुलाकर इसकी जानकारी दी जा सकती थी. छात्रा ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है.

अन्य छात्राओं ने भी लगाए पुराने मामलों के आरोप

छात्रा के परिजनों के साथ विद्यालय की कुछ अन्य छात्राओं ने भी निदेशक पर पूर्व में इसी तरह के व्यवहार के आरोप लगाये हैं. उनका दावा है कि पहले भी ऐसी शिकायतें सामने आती रही हैं, लेकिन छात्राएं डर के कारण खुलकर सामने नहीं आ पाती थीं.

हालांकि, इन पुराने आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है. परिजनों ने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है.

निदेशक ने आरोपों को बताया बेबुनियाद

मामले में स्कूल निदेशक आशीष कुमार ने छात्रा के आरोपों को बेबुनियाद बताया है. उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है.

पुलिस जांच के बाद स्पष्ट होगी स्थिति

सदर थाना की एसडीपीओ दीप्ति मोनाली ने बताया कि पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है. उन्होंने कहा कि लगाए गये आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी.

फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन