प्रखंड प्रमुख ने जरूरतमंदों के बीच बांटा कंबल

Updated:
विज्ञापन

चकाई प्रखंड प्रमुख उर्मिला देवी द्वारा ठंड को देखते हुए जरूरतमंद लोगों के बीच लगातार कंबल का वितरण किया जा रहा है.

विज्ञापन

चंद्रमंडीह. चकाई प्रखंड प्रमुख उर्मिला देवी द्वारा ठंड को देखते हुए जरूरतमंद लोगों के बीच लगातार कंबल का वितरण किया जा रहा है. इसी कड़ी में शुक्रवार को उन्होंने अपने कार्यालय में कई जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया. मौके पर प्रमुख ने कहा कि ठंड में एक बार फिर से इजाफा हुआ है. ठंड में इजाफे के कारण उनलोगों को असुविधा हो रही है, जिनके पास पर्याप्त गर्म कपड़े नहीं हैं. ऐसे में जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया जा रहा है. इसके लिए गांव-गांव में जरुरतमंदों को चिन्हित भी किया जा रहा है. इस बात का विशेष ध्यान रखा जा रहा है कि इस कड़ाके की ठंड में सभी लोगों को गर्म कपड़े उपलब्ध हो सके. उन्होंने कहा कि आगे भी लोगों के बीच गर्म कपड़ों का वितरण किया जाएगा. मौके पर पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि प्रकाश दास सहित कई अन्य मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन