जिला क्रिकेट लीग (सीनियर) में ब्लैक डायमंड की शानदार जीत

Updated:
विज्ञापन

जेएस क्रिकेट ग्राउंड में हुआ मुकाबला

विज्ञापन

जमुई. जिला क्रिकेट लीग (सीनियर) के तहत जेएस क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गये मुकाबले में ब्लैक डायमंड की टीम ने शारदा देवी टीम को सात विकेट से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की. इस मुकाबले में टॉस जीतकर शारदा देवी टीम के खिलाड़ियों ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. टीम की ओर से शिवम राज ने 40 रन और अमन आनंद ने 20 रन की अहम पारी खेली. शारदा देवी की टीम ने 23 ओवर में 128 रन बनाये. ब्लैक डायमंड की ओर से घातक गेंदबाजी करते हुए आयुष कुमार ��े 6 ओवर में मात्र 10 रन देकर 4 विकेट झटके, जबकि आदित्य कुमार ने 3 ओवर में 21 रन देकर 1 विकेट लिया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्लैक डायमंड की टीम ने 25.1 ओवर में तीन विकेट खोकर 132 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया. टीम की जीत में मो अजमल की नाबाद 89 रन की शानदार पारी निर्णायक साबित हुई. वहीं ऋषिकेश 29 रन बनाकर नाबाद रहे. शारदा देवी की ओर से गेंदबाजी में आकाश कुमार ने 6 ओवर में 9 रन देकर 2 विकेट, जबकि अंकित कुमार ने 6 ओवर में 23 रन देकर एक विकेट हासिल किया. शानदार गेंदबाजी के लिए ब्लैक डायमंड के खिलाड़ी आयुष कुमार को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन