भाजपा की बैठक संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

Updated:
विज्ञापन

नगर परिषद क्षेत्र के चरघरा बाबू टोला स्थित भाजपा नेता बीके सिंह के आवास पर भाजपा एमएलसी लालमोहन गुप्ता की देखरेख में पार्टी की बैठक हुई.

विज्ञापन

झाझा. नगर परिषद क्षेत्र के चरघरा बाबू टोला स्थित भाजपा नेता बीके सिंह के आवास पर भाजपा एमएलसी लालमोहन गुप्ता की देखरेख में पार्टी की बैठक हुई. बैठक में संगठन विस्तार से लेकर आगामी चुनाव को लेकर कई तरह की चर्चाएं की गई .बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए एमएलसी श्री गुप्ता ने कहा कि हमसबों को एक होकर मजबूती के साथ काम करना है. ताकि आने वाले दिनों में हमलोग अधिक मजबूती के साथ लोगों के सामने रहें. उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव पर हमें और अधिक कार्य करनी है. इसके लिए हमसबों को प्रत्येक गांव- मोहल्ला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए कल्याणकारी योजनाओं को बताना है. मौके पर वरीय भाजपा नेता सुरेंद्र प्रसाद यादव,बीके सिंह, बिंदेश्वरी साह, विजय अग्रहरी, विनोद यादव, भैयालाल माथुरी, हेमंत सिंह समेत कई लोग मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन