ट्रक की ठोकर से लखीसराय निवासी ऑटो चालक की मौत
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
गुणसागर गांव के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक ने मारी ठोकर
विज्ञापन
जमुई.
जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग के गुणसागर गांव के समीप बीते शुक्रवार की देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दिया. इस दुर्घटना में घायल ऑटो चालक की मौत इलाज के दौरान जमुई सदर अस्पताल में हो गयी. मृतक लखीसराय जिले के नोनगढ़ गांव निवासी स्व जयराम साव का पुत्र महावीर साव है. बताया जाता है कि महावीर ऑटो चलाकर अपना और अपने परिवार का भरण-पोषण करता था. बीते शुक्रवार की देर रात महावीर साव लखीसराय से ऑटो लेकर घर आ रहा था. इसी दौरान गुणसागर गांव के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सामने से टक्कर मारते फरार हो गया. स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना तेतरहट थाना की पुलिस और चालक के परिजन को दी. सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची तेतरहट थाना की पुलिस द्वारा घायल ऑटो चालक महावीर साव को इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. महावीर साव की मौत के बाद परिजनों में शोक का माहौल है. सभी का रो-रोकर बुरा हाल था.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन