थानाध्यक्ष पर धमकी देने का लगाया आरोप, न्याय की गुहार

Updated:
विज्ञापन

जमुई : जिले के मलयपुर थाना क्षेत्र के कटौना निवासी यशोदा देवी ने मलयपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार के द्वारा घर में घुसकर गाली गलौज करने और धमकी देने को लेकर महिला थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. उन्होंने बतायी कि बीते 1 अप्रैल को रात्रि 10 बजे के करीब मलयपुर थानाध्यक्ष अमित […]

विज्ञापन

जमुई : जिले के मलयपुर थाना क्षेत्र के कटौना निवासी यशोदा देवी ने मलयपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार के द्वारा घर में घुसकर गाली गलौज करने और धमकी देने को लेकर महिला थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. उन्होंने बतायी कि बीते 1 अप्रैल को रात्रि 10 बजे के करीब मलयपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार पुलिस बल के साथ हमारे घर पर आए और मेरे पति नारायण पांडेय के साथ गाली-गलौज करने लगा. इस दौरान उन्होंने मेरे साथ भी गाली गलौज और अभद्र भाषा का प्रयोग किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

उक्त महिला ने बताया कि मलयपुर थानाध्यक्ष मेरे गांव के ही सच्चिदानंद पांडे, सुनील कुमार पांडे और डब्लू पांडे के मेल में आकर हमलोगों को प्रताड़ित की है. थानाध्यक्ष के इस तरह के कार्यकलाप से हमारे परिवार के सभी लोगों में भय व्याप्त हो गया है उन्होंने महिला थानाध्यक्ष से इसे लेकर उचित कार्रवाई करने की गुहार लगाते हुए कहा कि इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक जमुई, पुलिस महानिरीक्षक मुंगेर और जिलाधिकारी जमुई को भी दी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन