सोनो में 54 बोतल बियर और 31 बोतल विदेशी शराब बरामद

शराब तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए सोनो पुलिस ने बीते सोमवार की रात्रि प्रखंड मुख्यालय सोनो के बाजार क्षेत्र से 54 बोतल बियर व 31 बोतल विदेशी शराब बरामद की.
सोनो. शराब तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए सोनो पुलिस ने बीते सोमवार की रात्रि प्रखंड मुख्यालय सोनो के बाजार क्षेत्र से 54 बोतल बियर व 31 बोतल विदेशी शराब बरामद की. सोनो थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक दीनानाथ सिंह ने बताया कि प्राप्त सूचना पर छापेमारी में परितोष कुमार के खंडरनुमा पुराने घर और उसके समीप के झाड़ी से शराब की बोतलें बरामद की गयी. कार्रवाई में 27 लीटर बियर और 14.625 लीटर विदेशी शराब जब्त की गयी. हालांकि मौके से तस्कर फरार हो गया था. थानाध्यक्ष ने बताया कि परितोष कुमार व उसके साथियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. उन्होंने बताया कि कुछ माह पूर्व भी परितोष के ठिकानों पर छापेमारी कर शराब की बरामदगी की गयी थी. इस मामले में परितोष और उसके पिता राजेश जेल भी गया था जबकि उसका छोटा भाई भी इस मामले में गिरफ्तार हुआ था. जेल से आने के बाद परितोष द्वारा पुनः शराब बिक्री के कारोबार को शुरू करने की सूचना पुलिस को मिली थी जिसके बाद कार्रवाई की गई थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




