गुरु कृपा से ही आत्मिक शांति व सत्य का बोध संभव : प्रमोदजी महाराज

Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 29 Jan 2026 9:49 PM

विज्ञापन

प्रखंड क्षेत्र की हथिया पंचायत की पांडेयडीह गांव में दो दिवसीय महर्षि मेंही जिला संतमत सत्संग का 38वां वार्षिक आयोजन विराट ज्ञान के रूप में गुरुवार को शुरू किया गया.

विज्ञापन

झाझा . प्रखंड क्षेत्र की हथिया पंचायत की पांडेयडीह गांव में दो दिवसीय महर्षि मेंही जिला संतमत सत्संग का 38वां वार्षिक आयोजन विराट ज्ञान के रूप में गुरुवार को शुरू किया गया. इस सत्संग में संत महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज और संतमत के सिद्धांतों पर आधारित ध्यान, भक्ति और साधना का मार्गदर्शन दिया जा रहा है. सत्संग में मौजूद पूज्यपाद स्वामी प्रमोदजी महाराज ने कहा कि गुरु के मार्गदर्शन से ही मनुष्य अध्यात्म से जुड़कर सही दिशा में जीवन जीने की प्रेरणा प्राप्त करता है. उन्होंने कहा कि गुरु कृपा से ही आत्मिक शांति और सत्य का बोध संभव है. सत्संग में पूज्यपाद स्वामी निर्मलाननंद महाराज, स्वामी सत्यप्रकाश जी महाराज, स्वामी ज्ञानशेखर जी महाराज, स्वामी गुरुप्रकाश जी महाराज आदि विद्वान संत उपस्थित होकर लोगो के मन में भक्तिमय माहोल बनाया. श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नि:शुल्क भोजन, पेयजल, शौचालय ठहरने की व्यवस्था की गई है. इसे लेकर उक्त गांव के दर्जनों उत्साही युवा लगे हुए हैं. मौके पर आयोजक स्वामी पवित्रानंदनंद जी महाराज, व्यवस्थापक त्रिपुरारी पंडित, लालमोहन यादव, अशोक यादव,बच्चू साह, मुरलीधर पांडेय, अवध पांडेय, हरिलाल पंडित, राजकुमार सिंह, सुधीर कुमार पांडेय, उमेश यादव समेत दर्जनों लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन