नामांकन के पहले दिन 27 लोगों ने भरा पर्चा

29 नवंबर को होना है पैक्स चुनाव
29 नवंबर को होना है पैक्स चुनाव चकाई. प्रखंड में आगामी 29 नवंबर को होने वाले पैक्स के चुनाव को लेकर नामांकन के पहले दिन विभिन्न पंचायतों से 27 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया. जानकारी देते प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ कृष्णा कुमार सिंह ने बताया कि प्रखंड के डढ़वा, माधोपुर, नवाडीह सिलफरी, रामसिंहडीह, ठाढ़ी, कियाजोरी, पेटारपहरी, फरियताडीह, दुलमपुर, नोआडीह, गजही, परांची, पोझा तथा चकाई पंचायत में पैक्स चुनाव हेतु शनिवार से नामांकन शुरू हो गया है. नामांकन 18 नवंबर तक होगा. वहीं 19, 20, 21 नवंबर को स्क्रूटनी होगी तथा 22 नवंबर को नाम वापसी की तिथि है. 22 नवंबर के दिन तीन बजे तक सभी प्रत्याशी को चुनाव चिह्न आवंटित किया जायेगा. वहीं 29 नवंबर को पैक्स का चुनाव होगा. उन्होंने बताया कि पहले दिन नामांकन शांतिपूर्ण रहा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




