जीविका दीदी ने गांव में बिक रही शराब को बंद कराने की मांग की
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Feb 2020 6:22 AM
रजौली : थाना क्षेत्र के लेंगुरा पंचायत के माधोरामपुर गांव में शराब की बिक्री पर पाबंदी लगाने की गुहार जीविका दीदियों ने रजौली थाना प्रभारी से आवेदन देकर की. जीविका दीदी माधो रामपुर की रीना कुमारी, रीता देवी, किरण देवी, सबरी देवी, पुनीता देवी के अलावा विक्की यादव समेत दर्जनों लोगों ने आवेदन देकर शराब […]
रजौली : थाना क्षेत्र के लेंगुरा पंचायत के माधोरामपुर गांव में शराब की बिक्री पर पाबंदी लगाने की गुहार जीविका दीदियों ने रजौली थाना प्रभारी से आवेदन देकर की. जीविका दीदी माधो रामपुर की रीना कुमारी, रीता देवी, किरण देवी, सबरी देवी, पुनीता देवी के अलावा विक्की यादव समेत दर्जनों लोगों ने आवेदन देकर शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है. जीविका दीदियों ने बताया कि हमारे गांव के ग्रामीण जनता एवं जीविका दीदी के कहने पर भी गांव के शराब धंधेबाज धंधा बंद करने के बजाय और जोर शोर से चला रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










