राजस्व कर्मी के आवास में लगी आग
Updated at : 24 Jan 2020 8:29 AM (IST)
विज्ञापन

खैरा : खैरा बाजार स्थित अंचल कार्यालय के कर्मी अवधेश कुमार दुबे के आवास में अचानक आग लगने से सारा सामान जलकर राख हो गया. इस दौरान अंचल कर्मी की पत्नी प्रीति दुबे का चेहरा झुलस गया. जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह राजस्व कर्मी की पत्नी बाथरूम में स्नान करने गई थी. इसी दौरान […]
विज्ञापन
खैरा : खैरा बाजार स्थित अंचल कार्यालय के कर्मी अवधेश कुमार दुबे के आवास में अचानक आग लगने से सारा सामान जलकर राख हो गया. इस दौरान अंचल कर्मी की पत्नी प्रीति दुबे का चेहरा झुलस गया. जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह राजस्व कर्मी की पत्नी बाथरूम में स्नान करने गई थी.
इसी दौरान हीटर से कमरे में आग पकड़ लिया. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया. ग्रामीणों की सहायता से आग पर काबू पाया गया. इस दौरान राजस्व कर्मी ने बताया कि घर में रखा बिछावन कूलर सहित अन्य समाज जलकर राख हो गया. वहीं घायल महिला की इलाज निजी क्लिनिक में कराया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




