डीएम ने किया तालाब के सौंदर्यीकरण का निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन

जमुई : डीएम धर्मेंद्र कुमार ने बुधवार को समाहरणालय के समक्ष मछली तालाब के सौंदर्यीकरण का निरीक्षण किया. मौके पर जिलाधिकारी श्री कुमार ने कहा कि 26 जनवरी को सौंदर्यीकरण कार्य के उपरांत तालाब का उद्घाटन किया जाना है. तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य में कोई सरकारी राशि नहीं खर्च की जा रही है, अधिकारियों के […]

विज्ञापन

जमुई : डीएम धर्मेंद्र कुमार ने बुधवार को समाहरणालय के समक्ष मछली तालाब के सौंदर्यीकरण का निरीक्षण किया. मौके पर जिलाधिकारी श्री कुमार ने कहा कि 26 जनवरी को सौंदर्यीकरण कार्य के उपरांत तालाब का उद्घाटन किया जाना है.

आपके शहर में

विज्ञापन
तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य में कोई सरकारी राशि नहीं खर्च की जा रही है, अधिकारियों के आपसी सहयोग के साथ-साथ स्थानीय बुद्धिजीवियों एवं व्यवसायियों का अपेक्षित सहयोग मिल रहा है. इस दौरान डीएम ने जिला परिषद की जमीन पर घेराबंदी का निर्देश दिया है.
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कोलकाता से लाए गए विभिन्न प्रकार के पौधों के बारे में भी विस्तारपूर्वक से जानकारी लिया. साथ ही तालाब के मध्य में पूर्व निर्मित स्ट्रक्चर पर रेलिंग व मार्बल लगाने के कार्य का निरीक्षण किया तथा तालाब के स्लोप में घास लगाने से लेकर लाइट लगाने के बारे में भी जानकारी लिया.
मौके पर उप विकास आयुक्त अरुण कुमार ठाकुर ने ने तालाब के किनारे लगाए जा रहे पौधे एवं फूलों की देखभाल के लिए जिला परिषद से माली की प्रतिनियुक्ति का प्रस्ताव जिलाधिकारी को दिया. मौके पर प्रशिक्षु वरीय उप समाहर्ता अभिषेक चंदन, शशांक राज, एसडीपीओ रामपुकार सिंह, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के कार्यपालक अभियंता विजय कुमार, मनरेगा जमुई के कार्यक्रम पदाधिकारी स्मृति पुष्प सहित अन्य अधिकारी व कर्मी मौजूद थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन