क्षेत्र की नदियां उफान पर, सड़क पर बह रहा पानी

Updated at : 01 Oct 2019 8:49 AM (IST)
विज्ञापन
क्षेत्र की नदियां उफान पर, सड़क पर बह रहा पानी

शंभुगंज : प्रखंड क्षेत्र में पिछले पांच दिनों से रुक-रुककर हो रही मुसलधार बारिश से क्षेत्र की नदियां उफान पर है. जिसका पानी कई गांवों व सड़कों पर फैल गया है. जानकारी के अनुसार प्रखंड क्षेत्र से होकर गुजरी बदुआ, गैढ़ा, लोहागढ़, कलिया, धमना आदि नदी जो सप्ताह दिन पूर्व तक जल की प्यासी थी, […]

विज्ञापन

शंभुगंज : प्रखंड क्षेत्र में पिछले पांच दिनों से रुक-रुककर हो रही मुसलधार बारिश से क्षेत्र की नदियां उफान पर है. जिसका पानी कई गांवों व सड़कों पर फैल गया है. जानकारी के अनुसार प्रखंड क्षेत्र से होकर गुजरी बदुआ, गैढ़ा, लोहागढ़, कलिया, धमना आदि नदी जो सप्ताह दिन पूर्व तक जल की प्यासी थी, इन सभी नदियों में धुल उड़ रहा था.

लेकिन विगत पांच दिनों से हो रही बारिश से नदी उफान पर है. बारिश से क्षेत्र के लोगों का जन-जीवन अस्त व्यस्त होकर पुरी तरह प्रभावित हो गया है. वहीं कलिया धमना नदी में पानी के उफान से पड़रिया, भिट्ठी, मोहनपुर, कामतपुर, कुन्था, पहलानपुर, कुन्नथ आदि गांव में पानी फैल गयी है.
लोहागढ़ नदी की उफान से बरौथा, करंजा, करहरिया आदि गांव में भी पानी घुस गयी है. शंभुगंज-डलवामोड़ खेसर मुख्य मार्ग पर बरौथा के समीप सड़क पर पानी बह रहा है. जिसके कारण इस सड़कों की स्थिति भी जर्जर होती जा रही है. अगर लगातार बारिश होती रही तो आवागमन ठप हो सकता हैं. क्षेत्र के बदुआ, कलिया धमना व गैढ़ा नदी का पानी फैलने से प्रखंड क्षेत्र में करीब चालीस हजार से भी ज्यादा की आबादी प्रभावित हो गये हैं. नदियों में बढ़ते पानी के दबाब से यहां के लोग बाढ़ की आशंका से सहमें हुए हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन