गोलीबारी के आरोपित के घर कुर्की
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
खैरा : थाना क्षेत्र के विशनपुर पंचायत अंतर्गत झिकटी गांव में जमीन विवाद में बीते 11 अगस्त को बमबारी करने तथा एक युवक को गोली मारकर जख्मी कर देने मामले में आरोपितों के घर पुलिस ने कुर्की जब्ती की कार्रवाई की है. इस दौरान पुलिस ने मामले के आरोपित दासो यादव, मदन यादव सहित अन्य […]
विज्ञापन
खैरा : थाना क्षेत्र के विशनपुर पंचायत अंतर्गत झिकटी गांव में जमीन विवाद में बीते 11 अगस्त को बमबारी करने तथा एक युवक को गोली मारकर जख्मी कर देने मामले में आरोपितों के घर पुलिस ने कुर्की जब्ती की कार्रवाई की है. इस दौरान पुलिस ने मामले के आरोपित दासो यादव, मदन यादव सहित अन्य आरोपित के घर कुर्की जब्ती की कार्रवाई की.
आपके शहर में
विज्ञापन
बुधवार को दल-बल के साथ झिकटी पहुंचे पुलिस पदाधिकारियों के द्वारा घर का दरवाजा, खिड़की, चौखट सहित अन्य सामान को जब्त कर लिया गया है तथा थाना लाया गया है. बताते चलें कि इसे लेकर पुलिस ने बीते दिनों सभी आरोपितों के घर इश्तेहार तामिला किया था.
बताते चलें कि बीते 11 अगस्त को दबंगों ने गांव निवासी निवासी ओम प्रकाश यादव को गोली मार दी थी तथा बमबारी कर दहशत फैला दिया था. घायल के परिजनों ने गांव के ही दासो यादव, मदन यादव, साको यादव, अजय यादव, बीजो यादव सहित अन्य लोगों पर गोलीबारी करने का आरोप लगाया था तथा सड़क जाम कर प्रदर्शन भी किया था. इसी मामले में सभी आरोपित अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन