गिद्धौर में मॉब लिंचिंग की अफवाह को लेकर लोगों को किया गया जागरूक

गिद्धौर : मंगलवार को गिद्धौर थाना परिसर में मॉब लिंचिंग को लेकर अंचलाधिकारी अखिलेश कुमार सिन्हा की अध्यक्षता व थानाध्यक्ष अशीष कुमार के देखरेख में मॉब लिंचिंग की घटना को लेकर एक जागरूकता कार्यशाला हुई. बैठक में प्रखंड क्षेत्र के संबंधित पंचायतों के मुखिया, सरपंच, पंच, प्रतिनिधि, वार्ड सदस्य व थाना क्षेत्र के सैकड़ों बुद्धिजीवियों […]
गिद्धौर : मंगलवार को गिद्धौर थाना परिसर में मॉब लिंचिंग को लेकर अंचलाधिकारी अखिलेश कुमार सिन्हा की अध्यक्षता व थानाध्यक्ष अशीष कुमार के देखरेख में मॉब लिंचिंग की घटना को लेकर एक जागरूकता कार्यशाला हुई. बैठक में प्रखंड क्षेत्र के संबंधित पंचायतों के मुखिया, सरपंच, पंच, प्रतिनिधि, वार्ड सदस्य व थाना क्षेत्र के सैकड़ों बुद्धिजीवियों समाजसेवियों ने आहूत जागरूकता कार्यशाला में मुख्य रूप से भाग लिया.
इस मौके पर बैठक में अंचलाधिकारी अखिलेश कुमार सिन्हा, पूर्व प्रमुख श्रवण यादव, प्रखंड प्रमुख शंभू कुमार केशरी, मुखिया कांता प्रसाद सिंह, परमेश्वर पंडित मुखिया बबलू यादव, पूर्व मुखिया नारायण यादव, समाजसेवी गुरुदत प्रसाद वार्ड सदस्या कुरैशा खातून, रेखा देवी, सरपंच रीना देवी भाजपा किसान मोर्चा के कुमार सुदर्शन सिंह, समाजसेवी सत्यनारायण यादव, नरेश यादव, सरयुग यादव, जीविका प्रबंधक धर्मवीर कुमार, वार्ड सदस्य रामानंद सिंह, पंचायत समिति राजीव कुमार मंडल, विकास मित्र दिव्या किरण, मनोज मांझी, संजय राम सहित सैकड़ों क्षेत्र के महिला एवं पुरुष ग्रामीणों ने बैठक में भाग ले मॉब लिंचिंग के नियंत्रण को लेकर आम लोगों को जागरूक करने को लेकर आपसी विचार विमर्श किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




